हरियाणा में खेल महाकुंभ की तैयारियां तेज, 11 जिलों में 30 से ज्यादा स्पर्धाएं होगी, 20 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

जींद, 27  नवंबर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय जींद के लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश…

खेल महाकुंभ

जींद, 27  नवंबर

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय जींद के लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश में आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ, संविधान दिवस और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल महाकुंभ का मस्कट लॉन्च कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और शुभकामनाएं दी हैं।​

खेल राज्य मंत्री ने गौरव गौतम ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी संभावित तिथि 8 या 10 दिसंबर तय की गई है। इस महाकुंभ के तहत प्रदेश के 11 शहरों व जिलों में 30 से अधिक खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें 20 हजार से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

गौरव गौतम के अनुसार, यह मंच खिलाड़ियों के लिए ऐसा माध्यम बनेगा जिससे वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन कर सकेंगे।​

अन्य खबरें जानें –

पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम पटियाला तथा बाघा पुराना और धर्मकोट नगर परिषद चुनावों के लिए पात्र कामगारों एवं कर्मचारियों को मतदान हेतु 28 नवंबर को अवकाश देने की घोषणा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *