करनाल, 27 नवंबर
जनस्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रदेश के स्कूलों में पानी की जांच की प्रक्रिया शुरू की थी। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 7,469 स्कूलों में जांच हुई है और 6,828 स्कूलों में जांच बाकी है। रिपोर्ट सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान कई स्कूलों में पानी की टंकियों के सैंपल संतोषजनक नहीं मिले। जिन टंकियों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, वहां सफाई और पेयजल व्यवस्था की मरम्मत कराने के साथ दोबारा जांच की तैयारी है ।
करनाल जिले के 778 सरकारी स्कूलों में पानी के सैंपलों की जांच की गई थी, जिसमें कईं स्कूलों के सैंपल फैल मिले।इन स्कूलों में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। जिन टंकियों से पानी के सैंपल लिए गए, उन पानी की टंकियों की सफाई समय-समय पर नहीं की गई थी। कुछ सैंपल TDS को लेकर भी फेल आए हैं।
अन्य खबरें जानें –



