Yamunanagar में शुगर मिल पर किसानों का धरना 12वें दिन भी जारी, 600 रुपये भाव की मांग

यमुनानगर, 27 नवंबर यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल में गन्ने के भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर किसानों का धरना 12वें…

यमुनानगर

यमुनानगर, 27 नवंबर

यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल में गन्ने के भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर किसानों का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। धरने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर और भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना सहित कई किसान मौजूद रहे। किसानों ने सरकार से गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग करते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। किसान नेता संजू गुंदियाना ने कहा कि अब गन्ने के भाव की लड़ाई संयुक्त सांझा किसान मोर्चा के नेतृत्व में लड़ी जाएगी।

गन्ना किसानों का बड़ा संघर्ष

किसान नेता ने बताया कि 24 किसान संगठन मिलकर किसानों की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। संजू गुंदियाना ने कहा कि मौजूदा लागत और चीनी के बाजार भाव को देखते हुए गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल से कम नहीं होना चाहिए।उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पर भी तीखी टिप्पणी की। संजू गुंदियाना ने कहा कि सरकार की नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं और किसान लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र में जुटेंगे प्रदेशभर के किसान

संजू गूदियाना ने स्पष्ट किया कि जब तक गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया जाता, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान नेता ने यह भी चेतावनी दी कि संयुक्त सांझा किसान मोर्चा जल्द ही आंदोलन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। वहीं, 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेशभर के किसानों के पहुंचने का ऐलान किया गया है। अब देखना होगा कि किसानों की मांग और आंदोलन के बीच सरकार क्या कदम उठाती है।

अन्य खबरें जानें –

Chandigarh University में FAP के सहयोग से सम्मान समारोह आयोजित, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 15 स्कूलों को दिया अवॉर्ड

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *