Chandigarh University में FAP के सहयोग से सम्मान समारोह आयोजित, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 15 स्कूलों को दिया अवॉर्ड

चंडीगढ़, 27 नवंबर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के घरुआं कैंपस में 27 नवंबर 2026 को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशंस ऑफ पंजाब (FAP) के सहयोग से…

चंडीगढ़

चंडीगढ़, 27 नवंबर

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के घरुआं कैंपस में 27 नवंबर 2026 को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशंस ऑफ पंजाब (FAP) के सहयोग से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों, प्रिंसिपलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

15 स्कूलों को राज्यपाल ने दिया अवॉर्ड

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी द्वारा चयनित 15 स्कूलों को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने हाथों से पुरस्कार और अवॉर्ड प्रदान किए।समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले संस्थानों और शिक्षा से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना तथा उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना था। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों, शिक्षकों, प्रिंसिपलों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अन्य खबरें जानें –

Faridabad में जन्मदिन पर ही छाया मातम, युवक की संदिग्ध मौत, हत्या या नशा? उलझा मामला, पुलिस की जांच जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *