HTET आवेदन का अंतिम चरण, 29 नवंबर रात तक आखिरी मौका, 26-27 दिसंबर को होगी परीक्षा, CCTV से होगी निगरानी

भिवानी, 26 नवंबर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET -2026 के लिए आवेदन करने का कल आखिरी मौका है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट…

HTET -2026

भिवानी, 26 नवंबर

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET -2026 के लिए आवेदन करने का कल आखिरी मौका है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन पूरा नहीं किया है या जिनकी फीस जमा नहीं हुई है, उन्हें जागरूक करने के लिए बोर्ड आज और कल बल्क एसएमएस भेज रहा है। HTET की परीक्षाएं 26 और 27 दिसंबर को तीन स्तरों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में CCTV और बायोमेट्रिक से अभ्यर्थियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में HTET-2026 की आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर

बोर्ड सचिव एवं ADC दीपक बाबूलाल करवा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना 27 नवंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट से पहले अपना आवेदन और फीस जमा करवा दें। उन्होंने साफ किया कि अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा। केवल फीस जमा होने और उसकी पावती यानी एक्नॉलेजमेंट प्राप्त होने के बाद ही आवेदन को पूर्ण माना जाएगा।बोर्ड सचिव ने बताया कि अब तक लाखों की संख्या में आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

HTET परीक्षा 26-27 दिसंबर को होगी

जिन अभ्यर्थियों के आवेदन अधूरे हैं या फीस लंबित है, उन्हें अलर्ट करने के लिए बोर्ड की ओर से आज और कल विशेष अभियान चलाकर बल्क SMS भेजे जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 और 29 नवंबर को अभ्यर्थियों को अपने आवेदन विवरण में ऑनलाइन संशोधन करने का मौका भी दिया जाएगा।HTET -2026 की परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को जिला स्तर पर बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसके लिए CBSE स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

26 को PGT और 27 को TGT-PRT की परीक्षा

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक लेवल-3 यानी PGT की परीक्षा होगी। वहीं 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक लेवल-2 यानी TGT और इसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक लेवल-1 यानी PRT की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बोर्ड की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

बोर्ड सचिव ने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

अन्य खबरें जानें –

ਜਾਗਰਣ ਦੌਰਾਨ ਹੰਗਾਮਾ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਕੀ ਹੈ ਪੂਰਾ ਮਾਮਲਾ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *