Major road accident in Egypt: ईंधन टैंकर पलटने के बाद जोरदार धमाका, 31 लोगों की मौत और 21 घायल

मिस्र, 26 नवंबर मिस्र की राजधानी काहिरा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।अल-वर्राक इलाके में ईंधन से भार टैंकर अनियंत्रित होकर…

मिस्र

मिस्र, 26 नवंबर

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।अल-वर्राक इलाके में ईंधन से भार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास से गुजरने वाले वाहन भी इसकी चपेट में आ गए और 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं।

कई गाड़ियां जलकर खाक

बताया जा रहा है हादसा एक सुरंग के ऊपर रिंग रोड पर हुआ। रोड पर टैंकर पलटने से आग लग गई और आग ने देखते ही देखते आसपास के गुजरने वाले वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। कईं गाड़ियां जलकर खाक हो गई। कुछ लोग जलती गाड़ियों के बीच ही फंस गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

39 एंबुलेंस मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने राहत और बचाव कार्य के लिए 39 एंबुलेसों की तैनाती की है।घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

अन्य खबरें जानें –

ਮੁੰਬਈ ਕੰਸਰਟ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਨੂੰ ਝਟਕਾ: ਇਨ੍ਹਾਂ ਗੀਤਾਂ ਨੂੰ ਗਾਉਣ ‘ਤੇ ਲੱਗੀ ਰੋਕ, ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੀ ਫਿਲਮ ਖਿਲਾਫ਼ ਵੀ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *