Punjab-Haryana Weather Update: प्रदेश में पिछले कई दिन से चल रहा सूखा आज से खत्म होने की उम्मीद है. मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने मंगलवार को पंजाब में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि गर्मी और उमस से जूझ रहे पंजाब के लोगों को राहत की फुहारें मिलेंगी. (Punjab-Haryana Weather Update)
विभाग ने चेतावनी जारी की है कि भारी वर्षा से फसलों के बिछने, निचले इलाकों में जलभराव, नदियों में जलस्तर में बढ़ोतरी और कमजोर इमारतों के गिरने की संभावना के साथ साथ बिजली व पानी से संबंधित समस्याएं भी आती हैं.(Punjab weather update)
भारी वर्षा के दौरान सतर्कता बरतनी जरूरी हैं। वहीं विभाग के अनुसार 24 जुलाई को भी पंजाब के कुछ जिलों में भारी वर्षा, तो कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा हो सकती हैं.



