डिजिटल डेस्क, 24 नवंबर
वियतनाम की राजधानी हनोई में एक रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। धमाका इतना भंयकर था कि रेस्टोरेंट का एक हिस्सा ढह गया। बताया जा रहा है कि आस-पास की इमारतों को भी नुकसान हुआ है। कईं इमारतों की दीवारें टूट गई और कुछ इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
मिली जानकारी के अनुसार धमाका सुबह 8 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। नजदीकी दुकानों के शटर उखड़ गए, छतों और शेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्पेशल उपकरणों की मदद से मलबे के अंदर दबे लोगों की तलाश की जा रही है।
घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाके के बाद सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। धमाके का शुरूआती कारण गैस रिसाव माना जा रहा है। हालांकि धमाके के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें –
ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਤੋਂ ਕੁਝ ਹੀ ਦੂਰੀ ‘ਤੇ ਨਿੱਜੀ ਹੋਟਲ ਬਾਹਰ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ



