कलायत में कांग्रेस की ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ चौपाल, विधायक ने सुने ग्रामीणों के मुद्दे

कलायत, 23 नवंबर कलायत से कांग्रेस विधायक विकास सहारन ने गांव चौशाला में ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया। इस…

 कलायत

कलायत, 23 नवंबर

कलायत से कांग्रेस विधायक विकास सहारन ने गांव चौशाला में ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद करते हुए लोकतंत्र, संविधान और मतदान के महत्व को लेकर चर्चा की।विधायक विकास सहारन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है और इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे और विभिन्न मुद्दों पर विधायक के साथ चर्चा की। कार्यक्रम में गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें जानें –

ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੀ ਵਿਲੱਖਣ ਪਹਿਲ: ‘ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ’ ਦੇ ਨਾਅਰੇ ਹੇਠ ਜਮਾਲਪੁਰ ਵਿਖੇ ਹੋਵੇਗਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਕਬੱਡੀ ਕੱਪ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *