यमुनानगर, 23 नवंबर
यमुनानगर में रील बनाने का शौक 15 वर्षीय किशोर की जिंदगी पर भारी पड़ गया। जगाधरी वर्कशॉप के सामने खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर वीडियो बनवाते समय दसवीं कक्षा का छात्र केशव हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जोरदार धमाके के साथ उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मालगाड़ी के ऊपर मिला युवक का शव
हादसे के समय उसका फुफेरा भाई नीचे खड़ा था। धमाके की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो केशव मालगाड़ी के ऊपर पड़ा था और उसके शरीर से धुआं निकल रहा था। मृतक जवाहर नगर का रहने वाला था। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें –
Fashion Flair in Ludhiana: ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰਾ ਵਾਣੀ ਕਪੂਰ ਨੇ ਰੈਂਪ ਵਾਕ ਨਾਲ ਲੁੱਟੀ ਮਹਿਫ਼ਲ



