Bhiwani में हवा हुई जहरीली, प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, प्रदूषण से अस्थमा-COPD मरीजों को ज्यादा खतरा

भिवानी, 23 नवंबर भिवानी में वायु प्रदूषण लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दिवाली के बाद भी प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम…

भिवानी

भिवानी, 23 नवंबर

भिवानी में वायु प्रदूषण लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दिवाली के बाद भी प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा, जिसके चलते लोगों को आंखों में जलन, खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रदूषित हवा से थकान-सुस्ती

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य ने कहा कि वायु प्रदूषण न केवल सांस संबंधी बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि लोगों की जीवन प्रत्याशा और दैनिक कार्यक्षमता पर भी असर डालता है।प्रदूषित हवा में मौजूद हानिकारक तत्व शरीर को प्रभावित करते हैं, जिससे थकान, सुस्ती और दैनिक गतिविधियों की क्षमता कम हो जाती है।

प्रदूषण में अस्थमा-COPD मरीजों को सबसे ज्यादा खतरा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदूषण बढ़ने पर सबसे ज्यादा परेशानी सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों, टीबी, COPD और अस्थमा के मरीजों, डायबिटीज तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को होती है। इसके अलावा छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषण से बचाने की जरूरत है। प्रदूषण के कारण इन लोगों में बीमारी बढ़ने और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा अधिक रहता है।

बाहर निकलते समय मास्क का करें इस्तेमाल

डॉ. शांडिल्य ने लोगों से अपील की कि प्रदूषण बढ़ने पर घरों में रहें, खिड़की-दरवाजे बंद रखें और घर के अंदर भी प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से बचें। बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें, पर्याप्त पानी पीएं और बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉइड या एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें।

भिवानी में बढ़ता प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से बचें, ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी स्वच्छ हवा मिल सके।

अन्य खबरें जानें –

Major action by GRP at Rewari station: महिला से 20 किलो डोडा पोस्त बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *