Gurugram में होगा समरसता यात्रा का होगा आयोजन, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी जानकारी

गुरूग्राम, 23 नवंबर संत गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष को लेकर हरियाणा में समरसता संकल्प यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।…

समरसता यात्रा

गुरूग्राम, 23 नवंबर

संत गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष को लेकर हरियाणा में समरसता संकल्प यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 2,402 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 16 दिनों में 47 शहरों से होकर गुजरेगी। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस वार्ता में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह यात्रा संत गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

समरसता संकल्प यात्रा पंजाब के जालंधर से शुरू हुई है। जिसका समापन वाराणसी में संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी में 124 करोड़ की लागत से संत गुरु रविदास जी का धाम स्थापित किया जाएगा, जिसमें 125 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यात्रा 25 नवंबर को यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। 26 नवंबर को यात्रा करनाल, पानीपत और सोनीपत में पहुंचेगी। 28 नवंबर को फरीदाबाद और पलवल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं किसी एक समाज या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों को जीवन में उतारकर ही भेदभाव मुक्त और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।

अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *