यमुनानगर, 23 नवंबर
यमुनानगर के ऐतिहासिक कपाल मोचन मेले में 23 नवंबर को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में पारंपरिक युद्ध कला गतका का रोमांचक प्रदर्शन होगा, वहीं आसमान में ड्रोन शो और लाइट एंड साउंड शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि 23 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मेले में पहुंचकर भव्य समापन समारोह में शामिल होंगे।वीओ-
कपाल मोचन मेले में आज मचेगी धूम
यमुनानगर के ऐतिहासिक कपाल मोचन मेले में 23 नवंबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए जहां लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी, वहीं आधुनिक तकनीक का शानदार प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
गतका और आसमान में ड्रोन शो का नजारा
23 नवंबर को मेले में पारंपरिक युद्ध कला गतका का रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा। गतका के जरिए कलाकार अपनी युद्ध कला, साहस और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही आसमान में होने वाला ड्रोन शो मेले की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। ड्रोन के माध्यम से आसमान में आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं लाइट एंड साउंड शो विशेष आकर्षण का केंद्र हैं
CM सैनी की मौजूदगी में होगा मेले का समापन
इन विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वहीं मेले का एक और बड़ा आकर्षण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दौरा रहेगा। 23 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कपाल मोचन मेले में पहुंचेंगे और उनकी मौजूदगी में मेले का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
SDM विश्वनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ड्रोन शो के साथ-साथ लाइटिंग एंड साउंड की व्यवस्था भी की गई है और श्रद्धालु बड़े ही रोमांच से यह कार्यक्रम देख सकेंगे।
अन्य खबरें जानें –



