ACC Men’s Rising Stars Asia Cup 2026: अभिषेक-तिलक की पारी के बाद भी 265 पर सिमटी टीम, पाकिस्तान-A ने 48 रनों से हराया

स्पोर्टस डेस्क, 23 नवंबर ACC Men’s Rising Stars Asia Cup 2026 भारत-A टीम को पाकिस्तान –A टीम से 48 रनों की हार का सामना करना…

भारत-A

स्पोर्टस डेस्क, 23 नवंबर

ACC Men’s Rising Stars Asia Cup 2026 भारत-A टीम को पाकिस्तान –A टीम से 48 रनों की हार का सामना करना पड़ा। बीते कल 22 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन बनाए। 314 रनों का लक्ष्य करने उतरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान-A 313 पर ऑलआउट

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान-A की टीम ने अच्छी शुरूआत की। दोनों ओपनर्स बल्लेबाजों माज सदाकत और शामल हुसैन ने 92 रनों की साझेदारी की। हसन नवाज ने 79 रनों की पारी खेली। हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में विकेट लेकर पाकिस्तान की टीम को 313 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया।

अभिषेक के 70, तिलक के 100 के बाद भी हारा भारत

314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी 11 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि आयुष बदोनी खाता भी खोल नहीं सके। उसके बाद अभिषेक शर्मा ने 70 रनों की तूफानी पारी खेली। अभिषेक के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारतीय टीम 129 रनों पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। मुश्किल समय में कप्तान तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद ने 112 रनों की अहम साझेदारी की। शाहबाज ने 56 रन बनाए, लेकिन 44वें ओवर में अली रजा ने शाहबाज अहमद और विप्रज निगम को लगातार गेंदों पर आउट कर भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। हालांकि कप्तान तिलक वर्मा ने जरूर शतकीय पारी खेली, लेकिन आखिरी ओवर में वो भी आउट हो गए। भारतीय पारी 265 रनों पर ही सिमट गई।

पाकिस्तान टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर

पाकिस्तान टीम की ओर से हसन नवाज और अली रजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद इमरान रंधावा ने 2 सुफयान मुकीम को एक विकेट की सफलता मिली। इसी जीत के साथ पाकिस्तान टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है और सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है।अब भारतीय टीम को 24 नवंबर को UAE के साथ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करने होगी। सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को यह मुकाबला जीतना होगा।

अन्य खबरें जानें –

Asia Cup Rising Stars में आज फिर होगा भारत-पाक महामुकाबला, दोहा में भिड़ेंगी दोनों टीमें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *