गुहला–चीका, 22 नवंबर
गुहला-चीका में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (AFSO) राहुल ने प्रेस वार्ता के दौरान धान खरीद सीजन में अपनी कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने कहा कि डर केवल काम को लेकर हो सकता है, यदि किसी ने गलत काम किया हो, लेकिन इस बार सीजन के दौरान कोई गलत काम हुआ ही नहीं।
ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी
यदि कोई मामला उनके संज्ञान में आता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।राहुल ने कहा कि अब तक उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई है और उनका मानना है कि नौकरी में ईमानदारी से काम करना सबसे जरूरी है। ईमानदारी से काम करने पर कभी सम्मान और इनाम मिलता है तो कभी तबादले का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन इससे उनके काम करने के तरीके पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सरकारी नौकरी में तबादला आम बात
AFSO राहुल ने कहा कि राजनीतिक दबाव का भी सामना करना पड़ा है और तबादले भी हुए हैं, लेकिन वह अपने सिद्धांतों पर कायम हैं। उनका कहना था कि सरकारी नौकरी में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है, चाहे तीन महीने में हो, पांच महीने में या छह महीने में, लेकिन काम हमेशा ईमानदारी से ही किया जाएगा।
मिलों और व्यापारियों को भी संदेश देते हुए राहुल ने कहा कि सभी को ईमानदारी से काम करना चाहिए। यदि कोई गलत कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जानें –
Ludhiana में नशे पर बड़ा प्रहार, CASO के तहत बस स्टैंड पर छापा, यात्रियों और बसों की ली तलाशी



