गुरुग्राम , 22 नवंबर
गुरुग्राम में मेटा के कार्यालय पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के Instagram अकाउंट बंद किए जाने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेटा कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने मेटा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। निशित कटारिया ने आरोप लगाया कि सरकार से सवाल पूछने और विपक्ष की आवाज उठाने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
विरोध तेज करने की चेतावनी
निशित कटारिया ने मेटा से दोनों नेताओं के अकाउंट बंद करने का स्पष्ट कारण सार्वजनिक करने और निष्पक्ष अपील का अवसर देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मेटा ने पारदर्शी जवाब नहीं दिया तो युवा कांग्रेस अपना विरोध और तेज करेगी। साथ ही मेटा के खिलाफ कानूनी विकल्प अपनाने की भी बात कही। फिलहाल प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। अब देखना होगा कि मेटा इस पूरे मामले पर क्या जवाब देता है।
अन्य खबरें जानें –



