गुरुग्राम, 19 नंवबर
गुरूग्राम साइबर सिटी के पॉश इलाके सेक्टर-7 एक्सटेंशन में कानून का खौफ पूरी तरह निकल चुका है।यहां बेखौफ बदमाशों ने एक पिज्जा शॉप के मालिक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की। अचानक हुए इस खूनी हमले में 32 वर्षीय संचालक ललित बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिसे आनन-फानन में नाजुक हालत में गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने जहां पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है, वहीं स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भी भारी आक्रोश व डर व्याप्त है।
CCTV में कैद हुई बदमाशों की दबंगई
इस खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की दबंगई साफ देखी जा सकती है। बदमाश बेपरवाह अंदाज में पिज्जा शॉप पर पहुंचते हैं और बिना किसी खौफ के ललित पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, इस जानलेवा हमले के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई और कहानी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पनपने लगा है।
अन्य खबरें जानें –
Welfare Schemes Will Continue As Long As AAP Govt Remains In Power In Punjab: CM Bhagwant Singh Mann



