भारत vs पाकिस्तान मुकाबला एक बार फिर से, अब की बार खिताबी जंग, दृष्टिबाधित टीम के पास लीग मैच की हार का बदला लेने का मौका

स्पोर्टस डेस्क, 19 नवंबर भारतीय दृष्टिबाधित पुरुष क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को ‘एशिया कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड 2026′ के सेमीफाइनल…

भारत vs पाकिस्तान

स्पोर्टस डेस्क, 19 नवंबर

भारतीय दृष्टिबाधित पुरुष क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को ‘एशिया कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड 2026′ के सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम का फाइनल में सामना अब चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम के पास अब पाकिस्तान से लीग मैच में मिली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।

टीम इंडिया की धमाकेदार जीत

भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैंसला लिया। भारतीय टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग की। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने समय-समय पर विकेटें हासिल की।124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामकती से बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 124 रन बना दिए। सुनील रमेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 63 रन बनाए। संजय कुमार शाह ने 32 रन और सुखराम ने 20 रन नाबाद बनाए। भारतीय टीम ने आसानी से अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।

फाइनल में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

अब भारतीय टीम के पास पाकिस्तान से लीग मैच में मिली हार का बदला लेने का मौका है। भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला 20 नवंबर को ढाका के मैदान में होगा। भारत मुकाबला जीतकर एक दशक का सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।भारतीय टीम खिताब जीतकर एक बार फिर से टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत कायम करना चाहेगा।

अन्य खबरें जानें –

SAFF Championship 2026 : आज फाइनल मुकाबले में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, भारतीय टीम की निगाहें खिताबी हैट्रिक पर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *