रेवाड़ी, 17 नवंबर
रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र के गांव कान्हड़वास में खेतोँ में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। किसानों के खेतों में करीब 5 एकड़ क्षेत्र में रखी कड़बी जलकर राख हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग के चलते काले धुंए का गुबार दूर से दिखाई देने लगा।
पैलेस के पास खेत में लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार खेत के पास स्थित एक पैलेस में कार्यक्रम चल रहा था, जहां पटाखे चलाए जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि पटाखों की चिंगारी से खेत में रखी कड़बी में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अन्य खबरें जानें –
Rewari में 27 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार



