Faridabad में मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, बेटी की शादी पर ओम बिरला ने दिया आशीर्वाद

फरीदाबाद, 16 नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को फरीदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 16 नवंबर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को फरीदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। बता दें कि 25 नवंबर को मंत्री राजेश नागर की बेटी का पंचकूला में विवाह समारोह होना है। इसी अवसर पर ओम बिरला ने परिवार से मुलाकात कर शादी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस दौरान मंत्री राजेश नागर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीय बातचीत भी हुई। इस मौके पर फरीदाबाद के जिला उपायुक्त आयुष सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

  अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *