अमृतसर में अवैध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े दो नेटवर्कों का पर्दाफाश, इरादातन कत्ल की गुत्थी भी सुलझाई; 9 व्यक्ति 5 पिस्तौल और 4 किलो हेरोइन सहित काबू

चंडीगढ़/अमृतसर, 14 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता…

Punjab

चंडीगढ़/अमृतसर, 14 नवंबर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो नाबालिगों सहित नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार करके दो अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और इरादातन कत्ल तथा लूट के सनसनीखेज मामले को भी सुलझा लिया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

पुलिस टीमों ने मुलजिमों से पांच अवैध पिस्तौल जिनमें दो .32 बोर पिस्तौल, एक 9 एमएम पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल और एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल शामिल है, सहित नौ जिंदा कारतूस और 4 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने उनका होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है।

काबू किए गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह (34) निवासी गांव भकना कलां, अमृतसर; मलकीत सिंह उर्फ मीता (27) निवासी गांव चविंडा कलां, अमृतसर; सुखदेव सिंह उर्फ सुख (24) निवासी गांव नौशहरा धौला, तरन तारन; करनदीप सिंह उर्फ कालू (24) निवासी गांव राजाताल, अमृतसर; रोहित उर्फ चोही (21) और कवीजीत सिंह (21) दोनों निवासी खंडवाला अमृतसर; संजय कुमार उर्फ मोटा (24) निवासी भल्ला कॉलोनी, अमृतसर और दो नाबालिगों के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए कई मुलजिमों के खिलाफ पहले भी लूट एनडीपीएस एक्ट और आर्म्ज़ एक्ट तहत केस दर्ज हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अन्य साथियों की पहचान करने, आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने और अवैध हथियार तथा नशा तस्करी में शामिल व्यापक आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगामी जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, कमिश्नर ऑफ पुलिस (सी.पी.) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहले ऑपरेशन के दौरान, थाना कैंट की पुलिस टीम ने खास सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच मुलजिमों जिनमें मलकीत सिंह उर्फ मीता, सुखदेव सिंह उर्फ सुख, करनदीप सिंह उर्फ कालू और दो नाबालिग शामिल थे, को गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे में से दो पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और 4 किलो हेरोइन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि दूसरे ऑपरेशन के दौरान, पुलिस टीमों ने हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया और उससे .32 बोर के दो पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

तीसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने तीन व्यक्तियों—रोहित उर्फ चोही, कवीजीत सिंह और संजय उर्फ ‘मोटा’—को गिरफ्तार करके इरादातन कत्ल और लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस टीमों ने उनसे एक ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात हमलावरों ने शिकायतकर्ता इंदरप्रीत सिंह पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी टांग जख्मी हो गई थी। हमलावर उससे 3,000 रुपये, एक नकली कड़ा और एक अंगूठी छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना ए-डिवीजन में मामला दर्ज किया गया था।

सीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि मुलजिम संजय कुमार को विदेश में बैठे उसके संचालकों द्वारा पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था।

इस संबंध में, तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से पहला मामला दिनांक 12.11.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 211 तहत आर्म्ज़ एक्ट की धाराओं 25(6,7,8), एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21-सी और 29 तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 78 तहत थाना कैंट में; दूसरा मामला दिनांक 12.11.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 212 तहत आर्म्ज़ एक्ट की धारा 25 तहत थाना कैंट में और तीसरा मामला दिनांक 04.11.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 163 तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109, 125-बी, 304(2), 126(2), 3(5), और 317(2) तथा आर्म्ज़ एक्ट की धाराओं 25 और 27 तहत थाना ए-डिवीजन में दर्ज किया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *