स्पोर्टस डेस्क, 15 नवंबर
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को बे ओवल स्टेडियम में 22 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 187 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
अक्षर-ईशान ने संभाली पारी
भारतीय टीम ने पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी की। भारतीय ओपनर्स का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। एक बार फिर से रोहित शर्मा 7 रन बनाकर और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन बनाए और पारी को संभाला।कप्तान श्रेयस अय्यहर और नमन धीर ने 22-22 बनाए। आखिरी ओवरों में अर्शदीप सिंह और सिराज ने 14-14 बनाकर टीम के स्कोर को 200 पार कराया। भारतीय टीम ने 42.1 ओवर में 209 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय गेंदबाजों ने पलटा मैच
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरूआत अच्छी रही। टीम ने 82 रन पर सिर्फ दो विकेट खोए थे। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए। न्यजीलैंड की ओर से डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 31, निक केली ने 24 और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 24 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया।
अर्शदीप और नबी ने डाला 1-1 मेडन ओवर
अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए और साथ ही एक मेडन ओवर भी डाला। अर्शदीप सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।यश ठाकुर और आकिब नबी ने भी विकेट हासिल किया। आकिब नबी ने एक ओवर मेडन डाला।
वनडे के बाद अब टेस्ट सीरीज की बारी
इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर सात साल बाद वनडे सीरीज अपने नाम किया।वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से 23 नवंबर तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।
अन्य खबरें जानें –
ਟੀਵੀ ਅਦਾਕਾਰ ਨੰਦੀਸ਼ ਸੰਧੂ ਨੇ ਅਦਾਕਾਰਾ ਕਵਿਤਾ ਬੈਨਰਜੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਵਿਆਹ, ਪੱਛਮੀ ਬੰਗਾਲ ਵਿੱਚ ਲਏ ਸੱਤ ਫੇਰੇ



