Panchkula में भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री सैनी ने की शिरकत, बोले- आस्था, सेवा, संस्कृति, राष्ट्र गौरव एक साथ उपस्थित

पंचकूला, 15 नवंबर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…

पंचकूला

पंचकूला, 15 नवंबर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज ऐसे अवसर बना  हैं, जिसमें आस्था, सेवा, संस्कृति और राष्ट्र गौरव एक साथ उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर जहां  श्री कृष्ण कृपा धाम का शिलान्यास  हो रहा है, वहीं दूसरी ओर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मना रही है।भगवान श्री कृष्ण ने गीता में हमें कर्म, कर्तव्य और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया और वहीं भगवान बिरसा मुंडा ने स्वाभिमान, एकता, अपनी धरती और अपनी संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्ण कृपा धाम के शिलान्यास अवसर पर श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट को हार्दिक बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धाम सत्संग, सेवा, सिमरन, योग और ज्ञान का प्रमुख केंद्र बनेगा।  इस धाम से दिए जाने वाले संदेश पंचकूला से हरियाणा और हरियाणा से पूरे देश में पहुंचेगें। यही मेरी कामना है।

  अन्य खबरें जानें –

महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा पर महिला आयोग सख्त, मीडिया और सोशल मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *