पंचकूला, 15 नवंबर
पंचकूला में शनिवार देर रात शिमला – कालका हाईवे पर एक स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमे कईं बच्चों को चोटें आई हैं।बस शिमला से लौट रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार बस डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भंयकर थी कि बच्चे शीशा टूटकर बाहर गिरे। गनीमत यह रही कि बस पलटने से बच गई।
स्कूली बस में मौजूद टीचरों ने बच्चों को संभाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं परमाणु DSP ने खुद मौके पर पुहंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि स्कूली बस ड्राइवर ने नशे का सेवन किया हुआ था।
अन्य खबरें जानें –



