Under-19 Asia Cup 2026: भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगी टक्कर

स्पोर्टस डेस्क,12 नवंबर अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल…

भारतीय टीम

स्पोर्टस डेस्क,12 नवंबर

अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को ओमान के क्रिकेट ग्राउंड में होगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे होगा।

अफगानिस्तान की  टीम ने बनाए 227 रन

सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैंसला किय। अफगानिस्तान टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से नोमान सालारजई और शाह फैसल रहीम ने अर्धशतक लगाया। कप्तान सोहेल खान 36 रनों क साथ  नाबाद लौटे।

गेंदबाजों ने बरसाया कहर

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। ईशान सूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। आर्यन राजपूत ने 2 विकेट और काव्य पटेल, यशवर्धन  चौहान,  अर्जुन राजपूत ने एक-एक विकेट झटके।

भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाजी

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरूआत  से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 117 रनों की शानदार साझेदारी की। आर्यवीर ने 51 रनों की पारी खेल। कप्तान लक्ष्य ने 93 रन बनाए। वीके विनीत ने 57 रनों और यशवर्धन चौहान 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम ने 36.5 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 230 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम  को 9 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की है। अब अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और भारतीय टीम के बीच होगा।गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम ने लीग मैच में भारतीय टीम को 3 विकेट से हराया था।अब भारतीय शेरों के पास पिछली हार का बदला लेने और खिताब अपने नाम करने का मौका है।

अन्य खबरें जानें-

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 295वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 176 काबू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *