सिरसा, 10 नवंबर
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मंत्री से मुलाकात की और विश्वकर्मा दिवस और आगामी त्यौहारों की बधाई दी। इस दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर पूर्व बिजली मंत्री ने हरियाणा की बिजली व्यवस्था को बेहतर बताया है। पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दावा किया है कि फरवरी में जल्द ही एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें आगामी राजनीतिक पारी पर चर्चा करेंगे।
राज्य में बिजली व्यवस्था बेहतर
हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने प्रदेश में बिजली निजीकरण के मुद्दे पर कहा कि हरियाणा में बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के मुकाबले पहले से बेहतर है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकारें निजीकरण के फैसले लेती हैं। अमेरिका में सब कुछ निजी क्षेत्र में है और वहां व्यवस्था अच्छी चल रही है।रणजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा में बिजली यूनियन मजबूत है। उनके बिजली मंत्री रहते भी यूनियन की ताकत देखी थी।
कुलदीप का घर बुर्ज खलीफा जैसा
कुलदीप बिश्नोई के आदमपुर में नया घर बनाने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि यह उनका अपना घर है, वे कुछ भी बना सकते हैं। पूर्व CM भजनलाल बड़े आदमी थे और उन्होंने भी बहुत बड़ा मकान बनाया था।उन्होंने कहा कि उन्होंने वह मकान देखा है। वह बुर्ज खलीफा की तरह बनाया गया है और पूरी बड़ी बिल्डिंग है। कुलदीप बिश्नोई पैसे वाले आदमी हैं, इसलिए कुछ भी बना सकते हैं।
1 दिसंबर से रणजीत का शक्ति प्रदर्शन शुरू
राजनीति की नई पारी शुरू करने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि उन्होंने अभी कई कार्यक्रम तय किए हैं। अगले साल फरवरी में वह इस बारे में निर्णय लेंगे। इससे पहले कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय जानेंगे।उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को आदमपुर, 10 दिसंबर को नलवा, 20 दिसंबर को बवानीखेड़ा और 30 दिसंबर को उकलाना में बैठक रखी है।
अन्य खबरें जानें –
ਪਟਿਆਲਾ ਵਿੱਚ 18 ਸਾਲਾ ਵਿਆਹੁਤਾ ਦੀ ਰਹੱਸਮਈ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮੌਤ: ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਹੁਰੇ ‘ਤੇ ਲਾਏ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼



