Panipat में शादी की तैयारियों के बीच मारपीट, युवकोँ पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला, तीन लोग घायल

पानीपत, 10 नवंबर हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सिवाह में शादी समारोह से पहले डीजे पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली…

पानीपत

पानीपत, 10 नवंबर

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सिवाह में शादी समारोह से पहले डीजे पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चाकू और लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

खुशियों में पड़ा खलल

मिली जानकारी के अनुसार गांव में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं और आज बारात जानी थी। शादी की खुशियों के बीच डीजे पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान अमरदीप पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

चाकू और लोहे की रॉड से हमला

परिजन और अन्य लोग उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया।वहीं, इस झगड़े में संजय और मुकेश को भी लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया। दोनों को चोटें आई हैं और उनका उपचार करवाया जा रहा है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। शादी वाले घर में खुशियों का माहौल अचानक मातम और चिंता में बदल गया।जिस घर से आज बारात निकलनी थी, वहां झगड़े के बाद अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरें जानें –

Bhagwant Mann Govt’s Historic Expansion in Digital Education; 56,183 Computers for Punjab’s Govt School Children in Just 1 Year

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *