अंबाला, 10 नवंबर
अंबाला छावनी की रामकृष्ण कॉलोनी के रिहायशी इलाके में स्थित आशा साइंटिफिक वर्क्स फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री की सबसे ऊपरी मंजिल से आग और धुएं के गुब्बार उठते देख कॉलोनीवासियों ने फैक्ट्री मालिक को फोन करके मौके पर बुलाया और आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
मालिक को फोन पर मिली सूचना
फैक्ट्री मालिक का कहना है कि वे साइंस का सामान बनाने का काम करते हैं। रात को फैक्ट्री बंद करके गए थे और सुबह फोन पर सूचना मिली कि उनकी फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है और नुकसान का आंकलन के बाद में पता चल पाये।
1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
फायर ब्रिगेड की टीम ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर यह आग लगी है और आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच और आकलन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
अन्य खबरें जानें –



