यमुनानगर, 10 नवंबर
यमुनानगर में दिवाली की रात चोरों के हौसले बुलंद नजर आए। छछरौली थाना क्षेत्र के लेदी बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में5 से 6 नकाबपोश चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसने की कोशिश की। चोर अपने साथ लोहे की रॉड लेकर पहुंचे थे और करीब 7 मिनट तक शटर का ताला तोड़ने का प्रयास करते रहे। हालांकि, ताला नहीं टूटा तो चोरों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। चोरी की यह पूरी कोशिश दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
हैरानी की बात यह है कि करीब 3 महीने पहले भी इसी दुकान में चोरी की वारदात हो चुकी है। अब फिर चोरों द्वारा उसी दुकान को एक बार फिर निशाना बनाने की कोशिश की गई। अब CCTV फुटेज सामने आने के बाद चोरों की पहचान और पुलिस कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।
अन्य खबरें जानें –



