मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए। जहां मुख्यमंत्री ने श्री विश्वकर्मा भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 116 साल पुराने ऐतिहासिल मंदिर में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दिन का महत्व इसलिए भी खास है क्योंकि एक ही दिन दो पावन त्योहार गोवर्धन पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा का संयोग है। भगवान श्रीकृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत उठाकर समाज और प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया। वहीं श्री विश्वकर्मा भगवान ने जिन्हें निर्माण, शिल्पकार और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है, उन्होनें द्वारका नगरी का निर्माण किया।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘पीएम विश्वकर्मा योजना‘ के तहत कारीगरों और शिल्पकारों के काम को नई पहचान दी गई है। आधुनिक उपकरण, और श्रम का सम्मान और कारीगरों को बेहतर अवसरोँ से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
अन्य खबरें जानें –
Solan में NH-5 पर गलत दिशा में आया ऑटो, दो कारों से टकराकर पलटा, 2 घायल



