Under-19 Asia Cup 2026: भारतीय टीम की धमाकेदार शुरूआत, नेपाल को 10 विकेट से हराया, 19 ओवर में ही खत्म मैच

स्पोर्टस डेस्क, 6 नवंबर ACC Under-19 एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है। जिसमें भारतीय युवा टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत…

भारतीय टीम

स्पोर्टस डेस्क, 6 नवंबर

ACC Under-19 एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है। जिसमें भारतीय युवा टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत की।भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल की टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। ओमान के अल अमराट क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैंसला किया।

नेपाल की टीम 128 रन पर ढेर

नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए। नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। नेपाल की टीम 42.3 ओवरों में 128 रन ही बना सकी। भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। यशवीर गौद ने दो, मनाल चौहान और काव्या पटेल ने एक-एक विकेट झटका। ईशान सूद ने 10 ओवर में महज 18 रन दिए, जिसके चलते उन्हे प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

19.1 ओवर में ही जीता भारत

129 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए महज 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने धमाकेदार शुरूआत की। आर्यवीर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए और कप्तान लक्ष्य ने 54 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 129 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए मैच अपने नाम कर लिया।

भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप में अपने अभियान की जीत के साथ शुरूआत की। इसी जीत से टूर्नामेंट में उसके खिताबी इरादे साफ नजर आ रहे हैं।

अन्य खबरें जानें-

RATIONALISATION OF POLLING STATIONS COMPLETED AS PART OF SPECIAL SUMMARY REVISION

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *