Rajasthan: नागौर में बारूद गोदाम में जोरदार विस्फोट, 2 सगे भाइयों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

नागौर, 5 नवंबर राजस्थान के नागौर जिले में आज सुबह बारूद बनाने वाली गोदाम में आग लगने से विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में दो…

नागौर

नागौर, 5 नवंबर

राजस्थान के नागौर जिले में आज सुबह बारूद बनाने वाली गोदाम में आग लगने से विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में दो भाईयों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, इलाके में दहशत का माहौल है।

पटाखा गोदाम में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 9.40 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट रखा हुआ था और पटाखे बनाने के लिए बारूद भी तैयार किया जाता था।इसी दौरान गोदाम में आग लग गई, जिसके बाद गोदाम में जोरदार धमाका हुआ।

राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। गोदाम के अंदर अन्य मजदूरों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है, पुलिस और बचाव दल तलाश कर रही है।

फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन द्वारा गोदाम के लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

Hisar में गरजे दुष्यंत चौटाला – SIR में बड़ी गड़बड़, आयोग ने की जल्दबाजी, करोड़ों वोटर भुगत रहे खामियाजा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *