ऑकलैंड, 4 नवंबर
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को पांच मैचों के वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत कीवी टीम को 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में ढेर
टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैंसला किया था। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम के अंतराल समय पर विकेट लिए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 38 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों की पारी खेली। ब्लेयर टिकनर ने 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 185 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रनों पर आलआउट हो गई।
गेंदबाजों ने मचाया धमाल
गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट अपने नाम किए। गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।अंशुल ने 10 ओवरों में 22 रन दिए और 2 ओवर मेडन डाले। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
32 ओवर में 143 रनोँ का टारगेट
186 रनों का लक्ष्य करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआथ अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला।हालांकि बीच में बारिश के कारण मैच को कईं बार रोकना पड़ा। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारतीय टीम को 32 ओवरों में 143 रन बनाने का लक्ष्य मिला।
35 गेंदों में कोहली की फिफ्टी
विराट कोहली ने तूफानी पारी खेलते हुए 74 रनों की शानदार पारी खेली। विराट ने महज 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।शुभमन गिल ने 37 रनों की पारी खेली।विराट के आउट होने के बाद भारतीय टीम के विकेट तेजी से गिरने लगे। लेकिन भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और 22.4 ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज की।
सीरीज पर 1-0 से कब्जा
इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम का दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर को वेलिंग्टन में, तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन में व चौथा मुकाबला 13 नवंबर को बे ओवल में और पांचवा मुकाबला 15 नवंबर को बे ओवल में भारतीय समय के अनुसार सुबह 7.30 बजे होगा।
अन्य खबरें जानें –
Bigg Boss 20 : ਲੜਾਈ-ਝਗੜੇ ਛੱਡ ਭਾਵੁਕ ਹੋਏ Contestants , ਇਹਨਾਂ ਲਈ ਕੁਰਬਾਨ ਕੀਤੀਆਂ ਲਾਈਫਲਾਇਨਾਂ

