चंडीगढ़ के मनीमाजरा में अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शव की पहचान के लिए जनता से मांगी मदद

चंडीगढ़ की मनीमाजरा पुलिस ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMSH-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया…

चंडीगढ़

चंडीगढ़ की मनीमाजरा पुलिस ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMSH-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 109 तारीख 07-10-2026, को दर्ज की थी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 07.10.2026 को GMSH-16, चंडीगढ़ से सूचना मिली कि पंडित धुरी राम (पिता अज्ञात, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मनी माजरा, चंडीगढ़, CR नंबर 20260436995) की मृत्यु हो गई है। उन्हें 23.09.2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस सूचना पर, ASI मनीष (नंबर 1985/CHG) अपनी पुलिस टीम के साथ GMSH-16, चंडीगढ़ पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि मरीज की मृत्यु 07.10.2026 को इलाज के दौरान हो गई थी और शव को अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया गया है। मृतक की अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम जनता से शव की पहचान के लिए मदद मांगी है।

अज्ञात मृतक का विवरण इस प्रकार है:-

रंग: सांवला

कद: लगभग 5’7″

उम्र: लगभग 70 वर्ष

शरीर: दुबला-पतला

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *