काठमांडू, 3 नवंबर
नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र के फेरीचे हेलीपेड के पर मंगलवार सुबह बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हेलीकॉप्टर हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक न्यूजीलैंड निवासी घायल हो गया। दोनों हेलीकॉप्टरोँ के क्रैश होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
रोटर ब्लेड टकराने से हादसा
हादसा करीब सुबह 8.11 बजे हुआ। फिस्टेल एयर और एयर डायनेस्टी फेरीचे हेलीपेड पर उतरते हुए दोनों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय वसंत कुमार बालारामारामाडु के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान 53 वर्षीय शैलेश कृष्ण पटेल के तौर पर हुई है, जो भारतीय मूल के न्यूजीलैंड निवासी हैं।
राहत-बचाव कार्य शुरू
दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया और घायल लोगोँ को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल में भेजा गया। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों हेलीकॉप्टर के रोटर आपस में टकराते हुए दिखाई दे रहें हैं।
इस हादसे के बाद एवरेस्ट क्षेत्र में हेलीकॉप्टर संचालन और लैंडिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं।
अन्य खबरें जानें-



