‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 286वां दिन: पंजाब पुलिस ने 473 ठिकानों पर की छापेमारी, 181 काबू

चंडीगढ़, 2 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 286वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं मैप…

‘Gangstran Te Vaar

चंडीगढ़, 2 नवंबर:

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 286वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं मैप किए गए 473 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 286वें दिन पुलिस टीमों ने 181 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 82,126 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 160 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 10 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा अपराधों अथवा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी पुलिस को दे सकते हैं।

इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ 611वें दिन भी जारी रखा। आज 210 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 5.6 किलोग्राम अफीम, 10 किलोग्राम पोस्त, 680 नशीली गोलियां और 2,300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही अभियान के 611 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 90,408 हो गई है। नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 31 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *