पलवल, 3 नवंबर
पलवल जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल शुरू है। जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षाओं में पढऩे वाले विद्यार्थियों को जिला सचिवालय का दौरा कराया गया और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया।
5 स्कूलों के बच्चे पहुंचे सचिवालय
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि आम नागरिकों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनकी शिकायत एवं समस्या का समाधान कहां होगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहल की गई है कि स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को जिला सचिवालय स्थित कार्यालयों की कार्य प्रणाली के बारे में अगवत कराया जाए। उन्होंने बताया कि जिले के पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने जिला सचिवालय आकर उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य विभागों में जाकर संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की गई है।
बच्चों ने ली प्रशासनिक इकाइयों की जानकारी
उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह है कि स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थी अपने परिजनों व आसपास के लोगों को जागरूक करेगें ताकि उनकी शिकायत एवं समस्या का निदान समय पर हो सके। लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर ना काटने पड़े। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की इकाईयां के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अन्य खबरें जानें-



