हिसार, 3 नवंबर
हिसार में चोरों के हौंसलें बुंलद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पटेल नगर से सामने आया है। चोरों ने करियाना की दुकान का ताला तोड़ा और सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। जिसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। CCTV में साफ देखा जा सकता है कि रात 2:37 बजे दो युवक दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसते हैं।
जवाहर नगर निवासी विजेन्द्र वर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर शटर का ताला टूटने की सूचना दी। विजेंद्र दुकान पहुंचे तो दुकान में सामान बिखरा हुआ था।
जांच करने पर सरसों और नारियल के तेल की बोतलें, साबुन, सिगरेट के पैकेट, चॉकलेट के डिब्बे और गल्ले में रखे करीब साढ़े तीन हजार रुपये गायब मिले। विजेंद्र ने बताया कि उन्होंने छह माह पहले ही दुकान खोली थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें-
US airstrike on Iran: ईरान के केशम द्वीप पर हवाई हमला, सीजफायर पर खतरा, फिर टकराव की आशंका



