ईरान, 3 नवंबर
मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर से बढ़ने लगा है। अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हवाई हमले किए हैं। हमले के बाद इलाके कईं धमाके भी हुए। अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई में रडार डिटेक्टरों, मिसाइल, लॉन्चरों और ईरान के कईं सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हमला ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका में मिडटर्म चुनाव हो रहे हैं। इस हमले से ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका का कहना है कि यह सैन्य कार्रवाई रक्षात्मक कार्रवाई है। ईरान अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा था।
सीजफायर पर फिर खतरा
पिछले लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव हो चुका है। लंबी मशक्कत के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी थी। लेकिन इन ताजा हमलों ने एक बार सीजफायर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की बजाय बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटनाक्रम ने मध्य पूर्व में एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की आशंका बढ़ा दी है।



