फरीदाबाद, 2 नवंबर
फरीदाबाद में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है और इनके हमलों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और कईं लोग अपनी जान गंवा चुकें हैं। ऐसा ही एक मामला तिकोना मंदिर के पास ग्यासी कोठी इलाके से सामने आया है।जहां एक आवारा पशु ने बुजुर्ग महिला और एक बच्चे पर हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बच्चा भी हमले की चपेट में आ गया। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।
CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आवारा पशु अचानक बुजुर्ग महिला और बच्चे पर हमला कर देता है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डंडों की मदद से पशु को भगाया।
बुजुर्ग महिला को कईं चोटें आई हैं, इलाज के बाद उसे घर वापिस भेज दिया। बच्ची को भी मामूली चोटें आई है।बताया जा रहा है कि यह घटना 26 अक्टूबर की है।घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अन्य खबरें जानें-



