देहरादून, 30 अक्टूबर
उतराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का था, जिसने बदरीनाथ के सहस्रधारा से उड़ान भरी थी। हादसा जोशीमठ के चाई गांव क्षेत्र का पास हुआ बताया जा रहा है।सभी यात्री बेंगलुरू के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1.14 बजे उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के पास पहुंचकर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। जिसके बाद उसकी लोकेशन मिलनी भी बंद हो गई। कुछ देर बाद चाई गांव के पास हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली।
हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस सेना और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची। खराब मौसम और पहाड़ी इलाका होने के कारण बचाव टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
अन्य खबरें जानें –
IND vs NZ: चौथे T20 में भारत को 87 रन से करारी हार, 259 रन बनाकर न्यूजीलैंड की टीम ने पलटा पासा



