स्पोर्टस डेस्क, 30 अक्टूबर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम को 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ईडन पार्क में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार वापसी की। हालांकि भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे है।
न्यूजीलैंड की टीम ने बनाए 259 रन
भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैंसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेलते हुए 107 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की। मंयक यादव ने तीन विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अर्शदीप सिंह टी-20 में अपने 150 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने 150 टी20 विकेट हासिल किए हैं।
भारतीय टीम की खराब शुरूआत
260 रनोँ का लक्ष्य करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत ही खराब रही। जैकब डफी ने पहले ही ओवर में संजू सैमसन और ईशान किशन को आउट कर दिया। अभिषेक शर्मा 27 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले में ही भारतीय टीम के चार विकेट गिर चुके थे। जैकब डफी ने नमन धीर और अर्शदीप सिंह को लगातार गेंदों पर आउट कर भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ाई।तिलक वर्मा ने 35 रन बनाकर टीम को कुछ संभाला। लेकिन अंत में टीम 87 रनों से हार गई। जैकब डफी और मिशेल सैंटनर ने चार-चार विकेट अपने नाम किए।
87 रनों की हार भारतीय टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है।
अन्य खबरें जानें –



