कैथल, 29 अक्टूबर
कैथल ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों के बाहर पटाखे बजाकर दहशत फैलाने वाले बाइक चालकों के मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर से नष्ट कर दिया। पुलिस ने 70 से अधिक बुलेट बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जारी रहेगी।
बुलेट से पटाखे फोड़ने वालों पर कार्रवाई
ट्रैफिक SHO इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि कुछ मनचले युवक अपनी बुलेट बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्कूल-कॉलेजों के बाहर तेज आवाज में पटाखे बजाते थे, जिससे विद्यार्थियों और आमजन को परेशानी होती थी। क्षेत्र में दहशत का माहौल बनता था। ऐसे बाइक चालकों के खिलाफ कैथल ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमानुसार चालान किए गए।
70 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट
पुलिस ने मौके पर मैकेनिक बुलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए और उनके स्थान पर निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर लगवाए गए। उतरवाए गए साइलेंसर पुलिस ने जब्त कर लिए थे। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए 70 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसरों को वीरवार सुबह पेहोवा चौक पर रोड रोलर की सहायता से नष्ट करवाया गया, ताकि इनका दोबारा इस्तेमाल न हो सके।
कैथल पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का ही प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
अन्य खबरें जानें-
Gurugram के बॉम्बे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक



