Faridabad में अवैध बैंक्वेट हॉलों पर चला बुलडोजर, DTP ने 2 हॉल किए ध्वस्त, अवैध यूनिटों को नहीं जाएगा बख्शा

फरीदाबाद, 29 अक्टूबर फरीदाबाद में अवैध रूप से बने बैंक्वेट हॉलों पर प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग…

Faridabad

फरीदाबाद, 29 अक्टूबर

फरीदाबाद में अवैध रूप से बने बैंक्वेट हॉलों पर प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सिकरी और कैली गांव के बीच बने दो अवैध बैंक्वेट हॉलों पर आज तोड़फोड़ की कार्रवाई की है, इसमें एक बैंक्वेट हॉल पर पहली बार और दूसरे पर दोबारा से री-डेमोलिशन किया गया है।

अवैध यूनिटों पर नहीं थमेगा एक्शन

DTP ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा की अवैध रूप से बन रही या चल रही यूनिटों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। DTP विभाग के अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि पिछले 3-4 महीने से लगातार इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, पहले भी कई बैंक्वेट हॉलों को नोटिस देकर ध्वस्त किया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने तोड़फोड़ के बाद दोबारा से निर्माण शुरू कर दिया था।

 DTP ने दी चेतावनी, दोबारा निर्माण किया तो फिर टूटेगा

DTP ने बताया की जो अवैध बैंक्वेट हॉल हैं, वहां पर हमने नोटिस सर्व कर दिए थे और लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। पहले भी कुछ बैंक्वेट्स को ध्वस्त किया गया था, लेकिन ध्वस्त करने के बाद उन्हें दोबारा से बनाया गया। वहां भी विभाग ने एक्शन लिया है।विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि एक बार ध्वस्त होने के बाद भी अगर दोबारा रिपेयर या रिकंस्ट्रक्ट किया जाएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

शादी की बुकिंग से पहले लाइसेंस चेक करें लोग

अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि बुकिंग करने से पहले जरूर जांच लें कि बैंक्वेट हॉल के पास CLU है या नहीं। वो किसी लाइसेंस का हिस्सा है या नहीं, जब भी कोई शादी या फंक्शन की बुकिंग करें तो पहले जरूर जांच लें।DTP यजन चौधरी ने बताया कि इस इलाके में कुल 7 से 8 अवैध बैंक्वेट हॉल चिन्हित किए गए हैं। आने वाले दिनों में बाकी पर भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य खबरें जानें-

Panchkula में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में चेकिंग तेज, सेक्टर-7 मार्केट में ट्रैफिक किया डायवर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *