Major police action in Bahadurgarh: 2 फैक्ट्री और गोदाम पर की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

बहादुरगढ़, 27 अक्टूबर दिल्ली- NCR में पटाखों के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध के बीच पुलिस ने देर रात बहादुरगढ़ के गांव सोलधा में…

बहादुरगढ़

बहादुरगढ़, 27 अक्टूबर

दिल्ली- NCR में पटाखों के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध के बीच पुलिस ने देर रात बहादुरगढ़ के गांव सोलधा में बड़ी कार्रवाई की।CIA और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने दो फैक्ट्रियों और एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार व अर्धनिर्मित पटाखे, बारूद और अन्य सामान बरामद किया। देर रात तक पुलिस की बरमादगी चलती रही।

पटाखों के अवैध भंडारण पर पुलिस ने मारा छापा

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सोलधा में अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान तीनों स्थानों पर पटाखों की बड़ी संख्या में पेटियां मिलीं। इन पटाखों की दिवाली के दौरान बाजारों में सप्लाई की जानी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापा मार दिया।

एक ही शख्स का निकला दोनों फैक्ट्री-गोदाम

बताया जा रहा है कि दोनों फैक्ट्रियां और गोदाम एक ही व्यक्ति के हैं। हालांकि, यहां कब से पटाखे बनाने और भंडारण का काम चल रहा था तथा इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। बरामद पटाखों और बारूद की वास्तविक मात्रा के संबंध में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण को लेकर सख्ती

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और नियमानुसार बहादुरगढ़ के सदर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की गयी है।दीवाली के दौरान आतिशबाजी के कारण दिल्ली- NCR में वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य, विशेषकर सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें जानें-

Hisar की कोकिला ने जापान पैरा एशियन गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर किया देश का नाम रोशन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *