शिमला, 27 अक्टूबर
हिमाचल विधानसभा की चौदहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र की राज्यपाल द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से 21 नवंबर तक तपोवन धर्मशाला में आयोजित होगा। जिसमें कुल 6 बैठकें आयोजित होंगी । राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने 16 नवंबर, 2026 को दोपहर 2 बजे से तपोवन, धर्मशाला में विधानसभा का सत्र बुलाया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई।
पहले दिन दिवंगतों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
विधानसभा की अस्थायी कार्यसूची के अनुसार सत्र 16 से 21 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन दिवंगत लोगों को श्रद्धाजंली अर्पित की जाएगी। 17 और 18 नवंबर को शासकीय एवं विधायी कार्य निर्धारित हैं। 19 नवंबर को शासकीय एवं विधायी कार्यों के साथ गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस होगा। 20 और 21 नवंबर को भी शासकीय एवं विधायी कार्य किए जाएंगे।सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और विधायी कार्य होने की संभावना है। हालांकि, यह कार्यसूची अस्थायी है और सदन की कार्यवाही के अनुसार इसमें बदलाव संभव है।
अन्य खबरें जानें-




