Bhiwani में 30 अक्टूबर को CM नायब सैनी एशियाई और पैराएशियाई खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान, सांसद धर्मबीर सिंह ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

भिवानी, 26 अक्टूबर भिवानी में आगामी 30 अक्टूबर को एशियाई और पैराएशियाई खिलाडिय़ों का सम्मान किया जाएगा। इसी को लेकर आज सांसद चौ. धर्मबीर सिंह…

भिवानी

भिवानी, 26 अक्टूबर

भिवानी में आगामी 30 अक्टूबर को एशियाई और पैराएशियाई खिलाडिय़ों का सम्मान किया जाएगा। इसी को लेकर आज सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने स्थानीय भीम स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने यहां पर खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों से जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि यह समारोह अपने आप में एक यादगार होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान हरियाणा और पंजाब की लड़कियों के बीच कबड्डी का मैच मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

हरियाणा-पंजाब लड़कियों के बीच होगा कबड्डी मैच

स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने अधिकारियों से  समारोह में मुख्य मंच और पंडाल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाए कि दर्शक आसानी से हरियाणा और पंजाब की लड़कियों के बीच कबड्डी का मैच देख सकें। इस मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक होगा।

CM देंगे पदक विजेताओं को सम्मान राशि

सांसद ने कहा कि समारोह में आने वाले लोगों के लिए उपयुक्त जगह पर प्रवेश मार्ग बनाए जाएं। समारोह में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान राशि पाने वाले एशियाई और पैरा एशियाई पदक विजेता खिलाडिय़ों और प्रतिभागी खिलाडिय़ों के बैठने के लिए अलग से जगह सुनिश्चित की जाए ताकि मंच तक आने में उनको परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जाएं।

उल्लेखनीय है कि सम्मान समारोह में कुल करीब 185 करोड़ रुपए की राशि खिलाडिय़ों को सम्मान स्वरूप प्रदान की जाएगी, जिसमें 133 करोड़ रुपए की राशि एशियाई खेलों के खिलाडिय़ों को दी जाएगी। समारोह में प्रदेशभर से करीब 15 हजार युवा-खिलाडिय़ों के अलावा खेल प्रशिक्षक, खेल प्रशंसक भाग लेंगे।

अन्य खबरें जानें-

Ferozepur की परमजीत कौर ने जीती 5 लाख की लॉटरी, ‘डियर पूजा बंपर’ लॉटरी में जीता तीसरा इनाम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *