खड़गे के बयान पर बवाल, BJP का देशभर में आज प्रदर्शन, बिना शर्त माफी मांगे खड़गे – BJP

दिल्ली, 26 अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में आज भारतीय जनता…

BJP

दिल्ली, 26 अक्टूबर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने बिना किसी शर्त के मल्लिकार्जुन खडगे को माफी मांगने को कहा है।

बता दें कि 25 अक्टूबर को पटना के एक कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खडगे की टिप्पणी को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था।भाजपा ने इसे अपमानजनक बताया।इसी को लेकर आज देशभर में राज्यों की राजधानी और पार्टी मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

पार्टी ने राज्य इकाइयों को भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि बहस में नेताओं के परिवार, दिवंगत परिजनों को निशाना बनाना गलत है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे अपने बयान की बिना किसी शर्त के माफी मांग लें। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक विरोध के दौरान भी भाषा का विशेष ध्यान देना चाहिए।

अन्य खबरें जानें-

Ind W Vs Zim W: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को दूसरे वनडे मैच में 121 रनों से हराया, हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *