हरियाणा, 23 अक्टूबर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रुप- C के ग्रुप-25 के चयनित सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार “बिना खर्ची, बिना पर्ची” के संकल्प के साथ युवाओं को उनकी मेहनत, निष्पक्ष और प्रतिभा के आधार पर नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा कि युवाओं का चयन उनकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर हो रहा है, जो नए हरियाणा में सुशासन और जनविश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है कि हर युवा को समान अवसर, हर प्रतिभा को सम्मान और हर मेहनत को उसका उचित अधिकार सुनिश्चित किया जाए।
अन्य खबरें जानें –



