Faridabad में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से ब्लैकआउट, कार्यालयों पर लटके ताले, जनजीवन अस्त-व्यस्त

फरीदाबाद, 22 अक्टूबर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिला। हड़ताल के चलते कई गांवों में बिजली…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 22 अक्टूबर

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिला। हड़ताल के चलते कई गांवों में बिजली व्यवस्था ठप रही, वहीं शहर के कई सेक्टरों में भी ब्लैकआउट जैसी स्थिति दिखाई दी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।हड़ताल के दौरान जिले के ज्यादातर बिजली कार्यालयों के बाहर ताले लटके दिखाई दिए।

ब्लैकआउट से आम जनता परेशान

हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों ने विभिन्न बिजली दफ्तरों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ मिलकर विरोध जताया और प्रतियां जलाकर अपना रोष प्रकट किया।बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में बिजली ठप रहने और शहरी सेक्टरों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

अन्य खबरें जानें –

Yamunanagar में PNG पाइपलाइन में लगी आग, 2 लोग झुलसे, इलाके में दहशत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *